Breaking News
ऐतिहासिक रामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे     |     परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने सपत्नीक किया घटस्थापना     |     शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• सेवा सप्ताह के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बीजपुर(सोनभद्र)। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, बीजपुर प्रखंड के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को 'सेवा सप्ताह' के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। साथ ही अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प भी लिया।

• पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर की सहभागिता

वृक्षारोपण कार्यक्रम में बजरंग दल जिला सहसंयोजक राजेश कांत गुर्जर, प्रखंड अध्यक्ष यशवंत सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष रोहित सिंह बघेल, अनिल मौर्य, बजरंग दल प्रखंड संयोजक मनीष कुमार यादव, श्याम कार्तिक दुबे, प्रखंड सेवा प्रमुख शिव प्रसाद मौर्य, ईश्वरी प्रसाद, ताराचंद गुर्जर, राहुल सिंह, तीरथ प्रसाद गुर्जर, जरहां खंड अध्यक्ष प्रवीण सिंह बघेल सहित बस्ती के अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का दायित्व बनाने का आह्वान किया गया।





Top