Breaking News
ऐतिहासिक रामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे     |     परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने सपत्नीक किया घटस्थापना     |     शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• अस्पताल पहुंचने से पहले थमी सांसें, पुलिस ने शुरू की जांच

जुगैल(सोनभद्र)। जुगैल थाना क्षेत्र के अगोरी किला के पास तेज रफ्तार इनोवा कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद घायल युवक को उसका भाई तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

• शव कब्जे में लेकर पुलिस कर रही विधिक कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही जुगैल पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।





Top