Breaking News
अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर चालक गम्भीर रूप से घायल,ईलाज जारी      |     प्रभारी प्रधानाध्यापक सुमन वर्मा को दी गई भावभीनी विदाई     |     मंदिर से शिवलिंग समेत तीन मूर्तियां चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• गांधी मैदान के पास वारदात, दो चोरों की तलाश में जुटी पुलिस

रेणुकूट(सोनभद्र)। पिपरी थाना क्षेत्र के रेणुकूट में चोरों ने मोबाइल दुकान को दूसरी बार निशाना बनाते हुए छत की शीट तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गांधी मैदान के पास स्थित दुकान में चोर छत की शीट तोड़कर अंदर दाखिल हुए और नकदी समेत मोबाइल पार्ट्स लेकर फरार हो गए। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें दो चोर दुकान के अंदर दाखिल होकर सामान पर हाथ साफ करते नजर आ रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी। खास बात यह है कि इसी दुकान में पहले भी चोरी हो चुकी है और अब दूसरी बार चोरों ने उसी दुकान को निशाना बनाया है। पुलिस फुटेज के आधार पर दोनों चोरों की पहचान करने के साथ ही उनकी तलाश और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।





Top