Breaking News
SDM ने छठ घाट और रेलवे मीटर गेज का किया निरीक्षण, साफ-सफाई व सुरक्षा के दिए निर्देश     |     शिक्षकों की समस्याओं पर प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा किया गया शिक्षक संवाद     |     विजयगढ़ दुर्ग के रामसरोवर पर श्रद्धालुओं की सुविधाएं होंगी सुदृढ़     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• शौचालय में गंदगी, बंद पंखे और टूटा विद्युत बोर्ड मिला

विंढमगंज(सोनभद्र)। विकास खंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत महुली स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय का तहसीलदार द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं में कई खामियां सामने आईं। विद्यालय के शौचालय में साफ-सफाई का अभाव पाया गया, जबकि कुछ कक्षाओं में पंखे बंद मिले। कक्ष में लगा विद्युत बोर्ड भी टूटा हुआ पाया गया।


Blog single photo


बच्चों के लिए बनाए गए पेयजल स्थल पर भी साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं मिली तथा पानी की टोटी नहीं लगी होने की बात सामने आई। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में संचालित स्मार्ट क्लास की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं पाई गई। बताया गया कि जिस व्यवस्था को स्मार्ट क्लास के रूप में दिखाया जा रहा है, उसका बच्चों को अपेक्षित लाभ मिलता हुआ नहीं पाया गया।

Blog single photo


विद्यालय में सामने आई इन कमियों के बाद क्षेत्रवासियों और अभिभावकों की नजर अब तहसीलदार की ओर से की जाने वाली कार्रवाई पर है। लोगों का कहना है कि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण के साथ स्वच्छ शौचालय, सुरक्षित कक्षाएं और स्वच्छ पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए। अब देखना होगा कि संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा विद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

Blog single photo

.

Blog single photo

.




Top