रघुराज सिंह संवाददाता
बीजपुर(सोनभद्र)। बीजपुर ग्राम पंचायत के पुनर्वास क्षेत्र में मान्या ट्रेडिंग एंड प्लम्बर दुकान का शुभारंभ हुआ। दुकान का उद्घाटन विवेक जायसवाल ने अपने माता-पिता के कर कमलों से फीता काटकर और केक कटवाकर कराया। दुकान पर सेनेट्री के सामान, सेफ्टी आइटम, पेंट, पुट्टी, प्लाई, सनमाइका, बिजली के सामान और नल-फिटिंग समेत विभिन्न आवश्यक सामग्री उचित दर पर उपलब्ध कराई जा रही है। दुकान दुदहिया मंदिर के समीप और रायकालोनी मोड़ के पास स्थित है।
ग्राहकों को खरीदारी पर आकर्षक उपहार का अवसर भी दिया जा रहा है। 11 हजार रुपये की खरीद पर प्रेस, 21 हजार रुपये की खरीद पर सीलिंग फैन और 51 हजार रुपये की खरीद पर मिक्सर मशीन सहित विभिन्न उपहार दिए जाने की जानकारी दी गई। उद्घाटन अवसर पर ग्राम प्रधान बद्रीनाथ, वन दरोगा राजू कुमार, श्रीराम यादव, राजेश जायसवाल, रामशिरोमणि जायसवाल, रामकृपाल सहित परिजन और क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।