Breaking News
योगी सरकार का महिलाओं को तोहफा: 60 वर्ष से ऊपर की महिलाओं के लिए सरकारी बसों में यात्रा फ्री     |     मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण के लिए श्रवण सिंह गोंड ने मुख्यमंत्री का जताया आभार     |     सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• दो दिन से लापता थी 18 वर्षीय अंजली, मोबाइल में मिले मैसेज ने बढ़ाया रहस्य

दुद्धी(सोनभद्र)। कनहर बांध में मंगलवार की सुबह पानी में युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, जिसकी पहचान 18 वर्षीय अंजली पुत्री रमाशंकर, निवासी अमवार पुनर्वास कॉलोनी भिसूर के रूप में हुई। मृतका के पिता रमाशंकर के मुताबिक, अंजली 23 अगस्त की शाम से लापता थी। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को भी उसके लापता होने की सूचना दी गई। मंगलवार की सुबह कनहर बांध में शव मिलने की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसकी पहचान अंजली के रूप में की।

रमाशंकर के मुताबिक, घटना के दौरान परिवार के लोग घर से बाहर अंतिम संस्कार कार्यक्रम में गए हुए थे और घर पर उनका छोटा बेटा व अंजली मौजूद थे। अंजली के मोबाइल में मिले एक मैसेज ने मामले को और रहस्यमय बना दिया है। परिजनों ने मैसेज को पुलिस को सौंपते हुए अंजली की मौत के पीछे हत्या की आशंका जताई और मामले की गहन जांच की मांग की है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब पुलिस परिजनों के आरोपों, मोबाइल में मिले मैसेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर रही है। फिलहाल अंजली की मौत हत्या है या हादसा, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।





Top