Breaking News
योगी सरकार का महिलाओं को तोहफा: 60 वर्ष से ऊपर की महिलाओं के लिए सरकारी बसों में यात्रा फ्री     |     मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण के लिए श्रवण सिंह गोंड ने मुख्यमंत्री का जताया आभार     |     सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• स्थानांतरण, समायोजन और चाइल्ड केयर लीव की समस्याओं के समाधान की उठी मांग

सोनभद्र। महिला शिक्षक संघ सोनभद्र की जिलाध्यक्ष कौसर जहाँ सिद्दिकी, विंध्याचल मंडल उपाध्यक्ष आशा भारती एवं टीम की सदस्यों ने राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश की उपाध्यक्ष चारू चौधरी एवं सदस्य गीता विश्वकर्मा से वरिष्ठ पत्रकार विजय शंकर चतुर्वेदी के आवास पर सोमवार की देर शाम मुलाकात की। इस दौरान जनपद की महिला शिक्षिकाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं उनके समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए पत्रक सौंपा गया। विशेष रूप से महिला शिक्षिकाओं के स्थानांतरण, समायोजन एवं चाइल्ड केयर लीव (CCL) से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से रखा गया। जिलाध्यक्ष कौसर जहाँ सिद्दिकी ने बताया कि दूर-दराज के विद्यालयों में कार्यरत महिला शिक्षिकाओं को छोटे बच्चों की देखभाल, पति-पत्नी की अलग-अलग तैनाती, पारिवारिक परिस्थितियों और आवागमन जैसी समस्याओं के बीच नौकरी करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने महिला शिक्षिकाओं की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए स्थानांतरण एवं समायोजन की प्रक्रिया को सरल और महिला हितैषी बनाने तथा पात्र शिक्षिकाओं को CCL का लाभ सहज एवं समयबद्ध तरीके से दिलाने की मांग की।


Blog single photo

आयोग उपाध्यक्ष ने समाधान के लिए आवश्यक स्तर पर सकारात्मक पहल किए जाने का दिया आश्वासन

विंध्याचल मंडल उपाध्यक्ष आशा भारती ने समाजहित में बेरोजगारी की समस्या दूर करने के लिए शासन द्वारा संचालित योजनाओं में आ रही समस्याओं एवं उनके निदान पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि महिला शिक्षक शिक्षण कार्य के साथ-साथ घर-परिवार की जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए समाज के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। चारू चौधरी ने महिला शिक्षिकाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक स्तर पर सकारात्मक पहल किए जाने का आश्वासन दिया। महिला शिक्षक संघ ने मुलाकात को महिला शिक्षिकाओं के अधिकार, सम्मान एवं हितों की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। इस दौरान महिला भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, इशिका चौबे, महिला शिक्षक संघ की परवीन बेगम, साधना, नसरीन समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।




Top