Breaking News
ऐतिहासिक रामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे     |     परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने सपत्नीक किया घटस्थापना     |     शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• विंढमगंज में निकला भव्य जुलूस, सैकड़ों लोग हुए शामिल

विंढमगंज,सोनभद्र। ईद मिलादुन्नबी का त्योहार हर्षोल्लास और अकीदत के साथ सदर सुहेल खान उर्फ नन्हे खान के नेतृत्व में मनाया गया। इस अवसर पर मौलाना रुस्तम अली मिस्बाही की सदारत में महफिले मिलाद का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। महफिले मिलाद में मौलाना अनीश अहमद कादरी ने हुजूर-ए-अकरम हजरत मोहम्मद मुस्तफा की विलादत और उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान नात-ए-पाक पेश की गई। मौलाना इमरान मिस्बाही और अदनान वारिश सहित अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

• जामा मस्जिद से निकला जुलूस, पूरे मार्ग में रहा अकीदत का माहौल

इसके बाद जामा मस्जिद से ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। जुलूस जामा मस्जिद से विंढमगंज थाना पहुंचा। यहां से हलवाई गली, बैंक रोड, खान मोहल्ला और नाई मोहल्ला होते हुए वापस जामा मस्जिद पहुंचा। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे और पूरे मार्ग में अकीदत का माहौल बना रहा। इस मौके पर इस्लामिया मिल्लत सोसाइटी के सदर सुहेल अहमद खान, तंजीम रजा-ए-मुस्तफा के पदाधिकारी एवं सदस्य, आरफीन अंसारी सेक्रेट्री, शाहरुख खान, सबलू खां, अली राजा, नसीम अंसारी, इफ्तेखार अहमद, नन्हे खान, सदाम सिद्दीकी और सोयब सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जुलूस को लेकर प्रशासन और पुलिस की टीम पूरी तरह मुस्तैद रही। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।





Top