SVG इण्डिया न्यूज रूम
सोनभद्र। जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। चार महीने पहले ही युवक की शादी हुई थी, लेकिन अचानक उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। घर के अंदर युवक का शव फंदे से लटका मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं मौत की वजह अज्ञात होने के कारण पुलिस मामले की हर पहलू से जांच में जुटी है।
मामला चोपन थाना क्षेत्र के डाला चौकी अंतर्गत बाड़ी का है, जहां 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। शव परिजनों की नजर में आते ही घर में चीख-पुकार मच गई और परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान मनीष पुत्र बाबूलाल, उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनीष की शादी करीब चार महीने पहले ही हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद युवक की इस तरह मौत ने परिवार और आसपास के लोगों को झकझोर दिया है।
परिजनों के मुताबिक घर में युवक का शव फंदे से लटका मिलने के बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही डाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। हालांकि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। मौत की वजह सामने नहीं आने के कारण पुलिस हर बिंदु को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
चार महीने पहले जिस घर में शादी की खुशियां थीं, वहां अचानक मातम पसर गया। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही युवक की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।