Breaking News
विषैले जंतू के काटने से किशोरी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम     |     अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, मुकदमा दर्ज     |     बाइक के सामने आते ही टेम्पो अनियंत्रित होकर पलटा, चार घायल     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• 2.16 करोड़ की लागत से बनेंगे दोनों भवन, 6–7 माह में पूरा करने का लक्ष्य

घोरावल(सोनभद्र)। क्षेत्राधिकारी घोरावल कार्यालय एवं आवासीय भवन निर्माण के लिए निर्धारित भूमि पर विधि-विधानपूर्वक भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। घोरावल विधायक श्री अनिल कुमार मौर्या एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा ने पूजा-पाठ कर भवन निर्माण का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी घोरावल श्री विशाल कुमार, क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री राजेश कुमार राय, लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिशासी अभियंता समेत संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, व्यापारी, पत्रकार एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

कार्यालय भवन पर 153 लाख और आवासीय भवन पर 63 लाख रुपये खर्च होंगे, यानी दोनों भवनों के निर्माण पर करीब 2.16 करोड़ रुपये की लागत आएगी। निर्माण कार्य PWD द्वारा कराया जा रहा है और इसे करीब 6–7 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नए भवन बनने से क्षेत्राधिकारी कार्यालय की कार्यक्षमता बढ़ने के साथ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर कार्यालयीन व आवासीय सुविधाएं मिलेंगी, जिससे कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा से जुड़े कार्यों के संचालन में सुविधा और दक्षता बढ़ने की उम्मीद है।





Top