रघुराज सिंह संवाददाता
बीजपुर(सोनभद्र)। हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत एनटीपीसी रिहंद में कर्मचारियों के लिए कर्मचारी विकास केंद्र में कम्प्यूटर पर हिन्दी टंकण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य कर्मचारियों में हिन्दी भाषा के प्रति रुचि बढ़ाने तथा कार्यस्थल पर दैनिक कार्यों में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता में एनटीपीसी रिहंद के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए हिन्दी के प्रति अपना अनुराग प्रकट किया।
• 14 से 28 सितंबर तक चल रहा हिन्दी पखवाड़ा
भारत सरकार के गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग एवं एनटीपीसी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप रिहंद परियोजना में 14 से 28 सितंबर 2026 तक हिन्दी पखवाड़ा-2026 का आयोजन किया जा रहा है। पखवाड़े के दौरान हिन्दी के प्रचार-प्रसार एवं राजभाषा के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।