Breaking News
आकाशीय बिजली गिरने से पहले बजेगा सायरन, जनहानि रोकने की बड़ी पहल     |     लहसुन-प्याज की खेती से समृद्ध होंगे सोनभद्र के किसान, मिलेगा तगड़ा अनुदान     |      अश्लील गाने बजाने से रोका तो युवक पर हमला, जातिसूचक शब्द कहने का आरोप     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• रेलवे लाइन पार करने को मजबूर ग्रामीणों ने रेल मंत्रालय से लगाई गुहार

विंढमगंज(सोनभद्र)। हरनाकछार ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने रेलवे पोल संख्या 48 के पास अंडरपास निर्माण की मांग की है। इस संबंध में ग्राम प्रधान रीना देवी ने रेल मंत्रालय, नई दिल्ली को पत्र भेजकर ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया है। ग्रामीणों के अनुसार रेलवे लाइन के दोहरीकरण के बाद आबादी के बीच सुरक्षित आवागमन का रास्ता नहीं रह गया है, जिससे बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और पशुओं को रेलवे लाइन पार करने में परेशानी हो रही है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण रेलवे लाइन पार कर आवागमन करते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बीमारी या आपात स्थिति में भी लोगों को रेलवे लाइन पार करके आने-जाने को मजबूर होना पड़ता है।

• वर्षों से उठ रही मांग, स्थायी समाधान की उम्मीद

ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय, बाजार और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आवागमन में भी परेशानी होती है। ग्राम प्रधान के अनुसार कुछ वर्ष पूर्व तत्कालीन सांसद पकौड़ी लाल कोल को भी ग्राम पंचायत के लेटर पैड पर ज्ञापन देकर समस्या से अवगत कराया गया था, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय के बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने रेल विभाग से पोल संख्या 48 के पास अंडरपास का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। इस दौरान गंगा राम चंद्रवंशी, राम वृक्ष गुप्ता, श्रवण गुप्ता, दिनेश गुप्ता, हरिनाथ यादव, संजय कुमार यादव, बबलू चंद्रवंशी, विरेन्द्र कुमार गुप्ता, देवनाथ गुप्ता, दीपक गुप्ता, उपेंद्र कुमार गुप्ता, राजू गुप्ता, जितेन्द्र प्रसाद और विनोद कुमार गुप्ता समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।


Blog single photo

.




Top