Breaking News
भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को सोनभद्र के सभी स्कूल-कॉलेज बंद     |     भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को बंद रहेंगे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल     |     घर में घुसा करीब तीन फीट लंबा कोबरा, मची अफरा-तफरी     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

दुद्धी/सोनभद्र। दुद्धी-सोनभद्र उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने यूपीआई लेनदेन पर बढ़े शुल्क को लेकर प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी दुद्धी को सौंपा। व्यापारियों ने यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित अतिरिक्त शुल्क के निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ ने बताया कि दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर शुल्क लगाए जाने का निर्णय लिया गया है, जिसे 15 अक्टूबर 2026 से लागू किए जाने की बात पत्र में कही गई है। व्यापारियों का कहना है कि इससे डिजिटल भुगतान करने वाले कारोबारियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा।

इस महत्वपूर्ण खबर को भी पढ़े : शांति भंग की आशंका में पुलिस ने 20 लोगों का किया चालान

ज्ञापन में कहा गया है कि ऑनलाइन भुगतान का चलन बढ़ने से व्यापारियों के लिए डिजिटल लेनदेन महत्वपूर्ण हो गया है। ऐसे में अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने से व्यापारिक गतिविधियों पर असर पड़ने तथा ग्राहकों पर भी इसका अतिरिक्त भार पड़ने की आशंका जताई गई है। व्यापार मंडल ने सरकार से यूपीआई लेनदेन पर लगाए जाने वाले प्रस्तावित शुल्क के निर्णय पर पुनर्विचार करने तथा व्यापारियों के हित में राहत देने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान व्यापार मंडल के गणेश जौहरी,जसवंत मौर्य, सहित अन्य पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे।






Top