Breaking News
पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     निर्माणाधीन नहर में डूबने से किशोरी की मौत, दो गंभीर     |     नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के दोषी छोटेलाल को 20 वर्ष की कैद     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• शौच से लौटते समय हुआ हमला, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर

दुद्धी(सोनभद्र)। जनपद के दुद्धी तहसील के विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली टोला टहरिया खौली गांव में मंगलवार सुबह शौच के लिए गई 55 वर्षीय चांदमुन्नी पत्नी स्व. कामेश्वर पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। बताया गया कि करीब आठ बजे शौच से लौटते समय सड़क पार करने के दौरान अचानक जंगली सुअर ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी और जंगल की ओर भाग गया। हमले में महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गईं और उनका बायां पैर फैक्चर हो गया।

• 108 एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया, जिला अस्पताल रेफर

परिजनों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया। वहां चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। सीएचसी में समुचित व्यवस्था न होने के कारण महिला को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।





Top