Breaking News
पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     निर्माणाधीन नहर में डूबने से किशोरी की मौत, दो गंभीर     |     नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के दोषी छोटेलाल को 20 वर्ष की कैद     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• घर के बाहर टहलते समय हुआ हादसा, सीएचसी में चिकित्सक ने किया मृत घोषित

दुद्धी(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के जाबर गांव में मंगलवार शाम एनएच-39 पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वीरेंद्र कुमार उर्फ गुड्डू (45) की मौत हो गई। घटना शाम करीब सात बजे पुराने बैरियर के पास हुई। बताया गया कि वीरेंद्र कुमार अपने घर के बाहर टहल रहे थे, तभी महुली की ओर से दुद्धी की तरफ जा रहे दिलीप (20) पुत्र सुरेश और सुधीर (17) पुत्र असरफी, निवासी पतरिहा थाना विंढमगंज, की बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र को स्थानीय लोगों ने सीएचसी दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. सुनील ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

• हादसे के बाद परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने बाइक कब्जे में ली

बाइक सवार दोनों युवक भी हादसे में घायल हो गए, जिनका सीएचसी दुद्धी में उपचार चल रहा है। सूचना पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिवार में दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं, जिनमें बड़ी पुत्री विवाहित है। बताया गया कि वीरेंद्र कुमार सब्जी मंडी में पल्लेदारी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।





Top