Breaking News
पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     निर्माणाधीन नहर में डूबने से किशोरी की मौत, दो गंभीर     |     नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के दोषी छोटेलाल को 20 वर्ष की कैद     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• आईजीआरएस मूल्यांकन में सोनभद्र के प्रदेश में प्रथम स्थान पर आने पर किया गया सम्मानित

बीजपुर(सोनभद्र)। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर थाना बीजपुर में तैनात आरक्षी सरोज अमित कुमार श्रीकृष्ण को प्राप्त संदर्भों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रभारी निरीक्षक द्वारा बताया गया कि आरक्षी ने प्राप्त संदर्भों की लगातार मॉनिटरिंग करते हुए अधिक से अधिक मामलों का समय से निस्तारण कराया तथा किसी भी संदर्भ को सी-श्रेणी में जाने से रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

• अगस्त 2026 के आईजीआरएस मूल्यांकन में सोनभद्र प्रदेश में प्रथम

उत्कृष्ट कार्य के फलस्वरूप माह अगस्त 2026 में प्रदेश स्तर पर हुए आईजीआरएस मूल्यांकन में जनपद सोनभद्र को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि में योगदान के लिए आरक्षी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्य की सराहना की गई। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि वह भविष्य में भी पूर्ण मनोयोग एवं प्रतिबद्धता के साथ सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करते हुए विभाग की प्रतिष्ठा बढ़ाने में योगदान देंगे।





Top