Breaking News
खबरें पढ़ें
चाचा नेहरू की जयंती पर बच्चों ने लगाई दुकानें, सीखे लाभ-हानि के गुर || गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त की 75.50 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई || छठ महापर्व को लेकर घाटों पर तैयारियां पूरी, छठी मैया के गीतों से गूंजा क्षेत्र || ग्रामीण पत्रकारों की एकजुटता पर जोर, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प || छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य: सातों घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब || साहस और तत्परता से बची मासूम की जान, डूबते बच्चे को युवकों ने सुरक्षित निकाला || जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में आकाश और शिवम ने मारी बाजी || धान खरीद में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, 8 केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश || बालू लदे तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूर को कुचला, मौके पर मौत || थाला पूजन के साथ छठ महापर्व की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार
Saturday 14th November 2026 08:22:00 PM

जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में आकाश और शिवम ने मारी बाजी

Blog single photo
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• जूनियर वर्ग में करमा और प्राथमिक वर्ग में घोरावल के विद्यार्थियों ने हासिल किया प्रथम स्थान

सोनभद्र। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रॉबर्ट्सगंज में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सभी ब्लॉकों से प्राथमिक एवं जूनियर वर्ग के एक-एक छात्र ने प्रतिभाग किया। कुल 20 विद्यार्थियों ने अपनी शतरंज प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्राथमिक वर्ग में कांशीराम कंपोजिट विद्यालय मल्टीस्टोरी, घोरावल के शिवम ने प्रथम, प्राथमिक विद्यालय बिल्ली, चोपन के आयुष कुशवाहा ने द्वितीय तथा प्राथमिक विद्यालय हरदीमोड़, म्योरपुर के जय सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय बैडांड़, करमा के आकाश ने प्रथम, कांशीराम कंपोजिट विद्यालय मल्टीस्टोरी, घोरावल के संदीप कुमार गुप्ता ने द्वितीय तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय गड़िया, म्योरपुर की मुस्कान ने तृतीय स्थान हासिल किया।

• शिक्षकों और अभिभावकों की मौजूदगी में संपन्न हुई प्रतियोगिता

प्रतियोगिता का संचालन सूर्यप्रकाश ने किया तथा अनुराग तिवारी ने मैच रेफरी की भूमिका निभाई। इस अवसर पर एआरपी राजकुमार मौर्य, दिनेश मिश्रा, दीपक, कृष्ण कुमार, मीना, माधवी, ऋचा पटेल, गरिमा सिंह, मनीष कुमार, शशांक, संतोष, प्रितेश कुमार और गीता देवी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।



Blog single photo




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top