Breaking News
खबरें पढ़ें
शिवाजी तालाब के सातों घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी सुख-समृद्धि || बेलन नदी तट पर रेनु मिश्रा के नेतृत्व में महिलाओं ने किया छठ पूजन || छठी मइया की भक्ति में डूबा सोनभद्र, घाघर नदी घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब || छठी मइया के गीतों से रातभर गूंजते रहे घाट, भक्तिमय हुआ बीजपुर || छठ की खुशियां मातम में बदलीं, बंधी में डूबने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत || बेकाबू ट्रैक्टर ने मचाई तबाही, सड़क किनारे खड़े वाहन और दुकानें रौंदी || सूर्य मंदिर पर भव्य महाआरती बनी आकर्षण का केंद्र || चार दिन बाद खदान के गहरे पानी से मिला तीन वर्षीय मासूम विशाल का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप || मारकुंडी घाटी में मौत बनकर दौड़ा डीजल टैंकर, गहरी खाई में गिरा || स्क्रैप यार्ड में लगी भीषण आग, घंटों चला दमकल का अभियान
Sunday 15th November 2026 02:04:00 AM

छठ महापर्व को लेकर घाटों पर तैयारियां पूरी, छठी मैया के गीतों से गूंजा क्षेत्र

Blog single photo
Share on

  अवधेश कुमार गुप्ता संवाददाता

• पूजा की वेदियां सजाकर व्रतियों ने की तैयारियां, अर्घ्य को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह

सोनभद्र। सूर्योपासना के महापर्व छठ को लेकर पूरे क्षेत्र में आस्था और भक्ति का माहौल बना हुआ है। भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के लिए व्रतियों ने शनिवार को घाटों की साफ-सफाई और शुद्धीकरण कर पूजा की वेदियां सजाईं। घरों से लेकर घाटों तक पर्व की तैयारियां पूरे उत्साह के साथ की गईं। सुबह से ही घरों में पूजन सामग्री, फल-फूल, बांस के दऊरे और सूप की व्यवस्था होती रही।

व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। छठ घाटों पर भी साफ-सफाई, सजावट और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।

• लोकगीतों से भक्तिमय हुआ वातावरण, सामाजिक समरसता का प्रतीक है महापर्व

छठी मैया के पारंपरिक गीतों से घर-आंगन और घाट परिसर गूंज उठे। लोकगीतों के माध्यम से भगवान सूर्य और छठी मैया की महिमा का गुणगान किया जा रहा है। चार दिवसीय इस कठिन अनुष्ठान में व्रती महिलाएं पूरी निष्ठा और संयम के साथ व्रत रखकर संतान की दीर्घायु और परिवार के कल्याण की कामना करती हैं। छठ महापर्व धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक समरसता, सामूहिक सहयोग और लोक संस्कृति का भी प्रतीक है। इस अवसर पर जाति-वर्ग का भेद मिटाकर सभी लोग एक साथ घाटों पर जुटते हैं। जलाशयों के किनारे रंग-बिरंगी सजावट, पूजन सामग्री से सजे दऊरे और जलते दीप पर्व की छटा को और आकर्षक बना रहे हैं। श्रद्धालुओं को अब अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के पावन अनुष्ठान का इंतजार है।


Blog single photo




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top