Breaking News
खबरें पढ़ें
चाचा नेहरू की जयंती पर बच्चों ने लगाई दुकानें, सीखे लाभ-हानि के गुर || गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त की 75.50 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई || छठ महापर्व को लेकर घाटों पर तैयारियां पूरी, छठी मैया के गीतों से गूंजा क्षेत्र || ग्रामीण पत्रकारों की एकजुटता पर जोर, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प || छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य: सातों घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब || साहस और तत्परता से बची मासूम की जान, डूबते बच्चे को युवकों ने सुरक्षित निकाला || जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में आकाश और शिवम ने मारी बाजी || धान खरीद में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, 8 केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश || बालू लदे तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूर को कुचला, मौके पर मौत || थाला पूजन के साथ छठ महापर्व की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार
Sunday 15th November 2026 02:17:00 AM

चाचा नेहरू की जयंती पर बच्चों ने लगाई दुकानें, सीखे लाभ-हानि के गुर

Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• बाल दिवस पर बच्चों ने उत्साह के साथ किया खरीदारी और बिक्री का अभ्यास

घोरावल(सोनभद्र)। कम्पोजिट विद्यालय विसुन्धरी में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस बाल दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। प्रधानाध्यापक रजनीश श्रीवास्तव और दीनबंधु त्रिपाठी ने बच्चों को उनके जीवन और देश के प्रति योगदान से जुड़े संस्मरण सुनाए। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न दुकानें लगाकर खरीदारी और बिक्री की गतिविधियों के माध्यम से लाभ-हानि के सिद्धांतों को समझा। छोटे बच्चों और शिक्षकों ने जमकर खरीदारी कर उनका उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम में कंचन, प्रतिमा, सुनीता, अजीत, फरजाना, मंतोरा और चंद्रकली सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। वहीं बच्चों में रूपा, सत्यम, राधना, सोना, राज, प्रियांशु, अमन, सीमा, अमिंका और शिवानी ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

Blog single photo




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top