Breaking News
खबरें पढ़ें
शिवाजी तालाब के सातों घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी सुख-समृद्धि || बेलन नदी तट पर रेनु मिश्रा के नेतृत्व में महिलाओं ने किया छठ पूजन || छठी मइया की भक्ति में डूबा सोनभद्र, घाघर नदी घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब || छठी मइया के गीतों से रातभर गूंजते रहे घाट, भक्तिमय हुआ बीजपुर || छठ की खुशियां मातम में बदलीं, बंधी में डूबने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत || बेकाबू ट्रैक्टर ने मचाई तबाही, सड़क किनारे खड़े वाहन और दुकानें रौंदी || सूर्य मंदिर पर भव्य महाआरती बनी आकर्षण का केंद्र || चार दिन बाद खदान के गहरे पानी से मिला तीन वर्षीय मासूम विशाल का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप || मारकुंडी घाटी में मौत बनकर दौड़ा डीजल टैंकर, गहरी खाई में गिरा || स्क्रैप यार्ड में लगी भीषण आग, घंटों चला दमकल का अभियान
Sunday 15th November 2026 01:56:00 AM

ग्रामीण पत्रकारों की एकजुटता पर जोर, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

Blog single photo
Share on

  मंजय वर्मा की रिपोर्ट

• 29 नवंबर को विंध्याचल में होगी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, सदस्यता अभियान की हुई समीक्षा

पड़री(मीरजापुर)। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन मीरजापुर की समीक्षा बैठक स्थानीय श्री ज्ञानानंद इंटर कॉलेज, पड़री में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष विभुति भूषण सिंह ने की, जबकि संचालन अभय तिवारी ने किया। बैठक में संगठन के सदस्यता अभियान की समीक्षा के साथ आगामी 29 नवंबर को विंध्याचल में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों पर चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि एवं आय-व्यय निरीक्षक हौशिला त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना और आम जनता की आवाज हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

संगठन की एकजुटता, पारदर्शिता और आपसी सहयोग से ही पत्रकारों के मान-सम्मान, हितों और सुरक्षा की रक्षा संभव है। उन्होंने सदस्यता अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।

• विंध्याचल की बैठक को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान

विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष रूपेश पांडेय ने कहा कि पत्रकारों के सामने मौजूदा दौर में कई चुनौतियां हैं, जिनका मुकाबला मजबूत संगठन और एकजुटता से ही किया जा सकता है। उन्होंने 29 नवंबर को विंध्याचल में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी पत्रकारों से सक्रिय सहयोग की अपील की। जिलाध्यक्ष अजय ओझा ने संगठन की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए सभी सदस्यों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में शितलेश्वर पाठक, रतन पांडेय, देव प्रकाश मिश्र, सतेन्द्र विश्वकर्मा, विजय प्रताप सिंह, सुरेन्द्र तिवारी, अरविंद तिवारी, विनोद मोदनवाल, कृष्ण कुमार अग्रहरि सरल, दीपेश मिश्रा, अमित ओझा, दयाशंकर वर्मा, प्रवीण तिवारी, सतीश सिंह, इलियास और देवानंद उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top