Breaking News
रिटायर्ड कर्मचारी को मिला न्याय, बीमा कंपनी से दिलाए 1.55 लाख रुपये     |     12 साल पुराने मारपीट के मामले में दो दोषियों को 5-5 साल की कैद     |     पंचायत महोत्सव में ग्राम स्वावलंबन से प्रदूषण पीड़ितों के मुआवजे तक पर मंथन     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

शांतिनगर, सब्जी मंडी और दूदहिया माता मंदिर में नवरात्र पर धार्मिक आयोजन, श्रद्धालुओं में उत्साह

बीजपुर(सोनभद्र)। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर बीजपुर ग्राम पंचायत के शांतिनगर दुर्गा मंदिर, बीजपुर बाजार स्थित सब्जी मंडी दुर्गा पूजा पंडाल और श्री नव दुर्गा पूजा समिति दूदहिया माता मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कहीं पर्दे पर रामायण का प्रसारण किया जा रहा है तो कहीं रासलीला का मंचन श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। शांतिनगर दुर्गा माता मंदिर में मुख्य अतिथि बीजपुर के प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि युवा समाजसेवी अमरेश तिवारी, उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह, श्याम नारायण सिंह और भानु यादव सहित अन्य अतिथियों का पूजा समिति के पदाधिकारियों ने बुके, माल्यार्पण और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद अतिथियों ने फीता काटकर विभिन्न कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। वहीं बीजपुर बाजार की सब्जी मंडी स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में रिंकू श्रीवास्तव ने सपरिवार विभिन्न देवी-देवताओं के पट का अनावरण किया। बखरिहवा में भी रामलीला का मंचन जारी है। दूदहिया माता मंदिर में मुख्य अतिथि पूजा श्री, पत्नी संतोष यादव, तथा विशिष्ट अतिथि विश्राम सागर गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।



Blog single photo

• रामायण के प्रसारण से धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का संदेश

रामायण के प्रसारण के माध्यम से श्रद्धालुओं को मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के जीवन, लीलाओं और आदर्शों को जानने-समझने का अवसर मिल रहा है। यह आयोजन लोगों को दया, मर्यादा, नैतिक मूल्यों और प्रभु श्रीराम के पदचिह्नों पर चलने की प्रेरणा दे रहा है। रामायण प्रसारण को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Blog single photo

विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में समिति के संरक्षक शिवधारी गुप्ता एवं परशुराम पाल, अध्यक्ष बृजकिशोर मोदनवाल, राममिलन गुप्ता, गौतम वर्मा, पूर्व अध्यक्ष इंद्रदेव सिंह, कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता, संतलाल गुप्ता, विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड मंत्री प्रकाश चंद्र सहित कल्याण दास, रामधनी, गोपाल गुप्ता, अनिल गुप्ता, नारायण गुप्ता, काशी गुप्ता, नंदलाल गुप्ता, अमरेश झा, भागवत गुप्ता, राम अशोक, कमलेश गुप्ता, देव कुमार यादव, शिव नारायण गुप्ता, शिशु जायसवाल, जितेंद्र पाल, सोहन लाल, मुखदेव यादव, सिद्धार्थ गुप्ता, रमेश, कमल दास, राम प्रवेश, गोपाल दास, विश्राम विश्वकर्मा, डॉ. देवकुमार, तिवारी जी और ताड़कनाथ गुरु सहित समिति के अनेक सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महिला सदस्यों में आभा सिंह, सुशीला वर्मा और सुषमा जायसवाल की सहभागिता रही। समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं से रामायण प्रसारण कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि नवरात्र का पर्व धार्मिक आस्था, भक्ति, संस्कार और सामाजिक एकता का संदेश देता है। सभी लोग आपसी सहयोग और भक्तिभाव के साथ पर्व को हर्षोल्लास से मनाएं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने आयोजकों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पूजा समितियों के सदस्यों से अपना वॉलंटियर पहचान पत्र साथ रखने की अपील की। साथ ही कहा कि अराजक तत्वों और शराब पीकर उपद्रव करने वालों को धार्मिक स्थलों से दूर रखा जाए। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। विशिष्ट अतिथि अमरेश तिवारी ने कहा कि क्षेत्र में करीब 35 वर्षों से लगातार धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होना हर्ष की बात है। उन्होंने समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए भव्य मंदिर निर्माण में सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।



Blog single photo

.




Top