Breaking News
खबरें पढ़ें
नवोदय प्रवेश परीक्षा में 408 परीक्षार्थी शामिल || दो क्षेत्राधिकारियों का तबादला: प्रदीप कुमार बने घोरावल सीओ || घोरावल गल्ला मंडी के धान क्रय केंद्र का विधायक ने किया औचक निरीक्षण || विंध्य एक्सप्रेसवे भूमि अधिग्रहण सर्वे पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन || बेमौसम बारिश और चक्रवाती हवाओं से फसलें बर्बाद, बीमा लाभ दिलाने की मांग || 500 से अधिक लाउडस्पीकर और पावर हॉर्न पर जला बुलडोजर || करोड़ों का बस स्टेशन बना सफेद हाथी, फ्लाईओवर के नीचे संचालित हो रहीं बसें || बाल विवाह रोकने को जागरूकता रथ रवाना || अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल धराशाई || प्रमोशन में 50% सीट की मांग: 29334 गणित-विज्ञान शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• बच्चों के साथ रहने को लेकर हुआ विवाद, महिला की मौत के बाद पति हिरासत में

शाहगंज(सोनभद्र)। शाहगंज थाना क्षेत्र के राजपुर गांव की रहने वाली 46 वर्षीय अमरावती कोल की महुअरिया जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बच्चों के साथ रहने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी विवाद के दौरान पति मुन्ना कोल ने पत्नी पर हमला कर दिया और फिर कुल्हाड़ी से वार किया। घटना के बाद महिला जंगल में घायल अवस्था में पड़ी रही और तत्काल किसी को इसकी सूचना नहीं मिल सकी। परिजन जब तलाश करते हुए मौके पर पहुंचे तो महिला को घायल अवस्था में पाया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की तथा आरोपी पति मुन्ना कोल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

• गांव लौटने के बाद वापस जाते समय रास्ते में हुआ विवाद, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अमरावती और उसका पति मुन्ना कोल गांव से कुछ दूरी पर महुअरिया जंगल के पास रहते थे। उनके दो बेटे हैं और दोनों की शादी हो चुकी है। बताया जाता है कि पति-पत्नी सामान्य तौर पर प्रत्येक रविवार को अपने मूल गांव राजपुर आते थे और फिर वापस लौट जाते थे। इसी क्रम में गांव से वापस जाते समय रास्ते में दोनों के बीच कहासुनी हो गई। पुलिस के अनुसार, पति चाहता था कि उसकी पत्नी बच्चों के साथ राजपुर में ही रहे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ने का आरोप है। बताया गया कि हमले के बाद महिला जमीन पर गिर पड़ी, जिसके बाद आरोपी ने उस पर कुल्हाड़ी से वार किया। घटनास्थल पर तत्काल मदद के लिए कोई मौजूद नहीं था। पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी के पास मोबाइल फोन भी नहीं था, जिसके कारण घटना की सूचना तत्काल पुलिस या अन्य लोगों तक नहीं पहुंच सकी। परिजनों के महिला की तलाश में पहुंचने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ करते हुए घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने, विवाद की वजह और वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई के बाद ही घटना की पूरी परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।





Top