SVG इण्डिया न्यूज रूम
चोपन(सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के सलखन में ट्रेन की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कमलेश भारती पुत्र राम जियावन भारती, निवासी मारकुंडी टोला अवई के रूप में हुई है। बताया गया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद आसपास के क्षेत्र में घटना को लेकर चर्चा रही, वहीं युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया।
• पुलिस ने शुरू की अग्रिम कार्रवाई
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर कानून-व्यवस्था से संबंधित कोई समस्या नहीं है। युवक की मौत से परिजनों का दुख बढ़ गया है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।