Breaking News
खबरें पढ़ें
अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल धराशाई || प्रमोशन में 50% सीट की मांग: 29334 गणित-विज्ञान शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन || अडाणी फाउंडेशन ने तेलगुड़वा गांव में लगाया वृहद चिकित्सा जांच शिविर, 430 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण || नौकरी दिलाने के नाम पर 55 लाख की ठगी करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, फर्जी नियुक्ति पत्र से बिछाता था जाल || सोनभद्र में 29 नवंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 20 कंपनियां देंगी नौकरी का अवसर || सोनभद्र में नशे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस की चोट: 25 किलो गांजा और हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार || निवर्तमान बीईओ को दी भावभीनी विदाई, नवागत का हुआ स्वागत || हाईवे पर दो हाइवा में भीषण टक्कर, केबिन में फंसा चालक; पुलिस और फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू || बाल विवाह की सूचना पर आधी रात सक्रिय हुई चाइल्ड हेल्पलाइन, पुलिस के सहयोग से रुकवाया विवाह || भीम सेना ने भव्यता के साथ मनाया विशाल राष्ट्रीय संविधान दिवस समारोह
Tuesday 13th October 2026 11:18:00 AM

मां भगवती के भजनों से देर रात तक गूंजा रिहंदेश्वर महादेव मंदिर

Blog single photo
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने कलाकारों को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

बीजपुर(सोनभद्र)। एनटीपीसी रिहंद परिसर स्थित प्रसिद्ध रिहंदेश्वर महादेव मंदिर में शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन भगवती जागरण का भव्य आयोजन किया गया। भक्तिमय वातावरण में मां भगवती की आराधना की गई और भजन-कीर्तन से मंदिर परिसर देर रात्रि तक गुंजायमान रहा। कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक **संजय असाटी** तथा महिला मंडल की अध्यक्षा **नीलू असाटी** ने संयुक्त रूप से माता रानी की विधिवत पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रचालन) **पी.के. नायक**, पूजा समिति के अध्यक्ष एवं अपर महाप्रबंधक **एन.एस. कोरंगा**, महासचिव **विजेंद्र कुमार मीना**, मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं अपर महाप्रबंधक **योगेश त्रिपाठी**, उपाध्यक्ष **जी.सी. साहु**, **आर.एन. वर्मा** सहित अन्य विशिष्ट जनों ने भी आरती में सहभागिता की। तत्पश्चात परियोजना प्रमुख ने मां सरस्वती की विशेष कृपा प्राप्त दिव्यांग गायक **मिथिलेश शर्मा**, उपमहाप्रबंधक **प्रदीप सिंह**, **पंकज कश्यप**, **अज्ञात मिश्रा** और **सुभाष गुप्ता** सहित अन्य कलाकारों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। इनके साथ तेरह वर्षीय तबला वादक **सुशांत सिंह**, ढोलक वादक **रणवीर बहादुर सिंह** तथा आर्गन वादक **राहुल** को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

• भजनों पर झूमे श्रद्धालु, जय माता दी के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

भगवती जागरण देर रात्रि तक चलता रहा। इस दौरान *‘भक्तों से सज रहा है मां का दरबार’* सहित विभिन्न भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु झूमते रहे। सभी गायकों ने अपनी सुमधुर गायकी से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा मंदिर परिसर भक्तिरस में सराबोर हो उठा। मंदिर समिति के अध्यक्ष **योगेश त्रिपाठी** ने कहा कि माता के दरबार में हाजिरी लगाने वाले भक्तों की मनोकामनाएं मां अवश्य पूरी करती हैं। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष **आर.एन. वर्मा**, **संजय कुमार**, **विजय गुप्ता**, **सोनी पांडे**, **अवनीश पांडे** और **भीष्म सिंह** सहित अन्य लोगों की देखरेख में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने मां भगवती के चरणों में शीश नवाकर सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मां के जयकारों से मंदिर परिसर देर रात तक भक्तिमय बना रहा।



Blog single photo

.




Top