Breaking News
खबरें पढ़ें
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थानों के प्रभारी बदले || नारायणपुर बाजार में भीषण हादसा, ऑटो पर पलटी राखड़ लदी हाईवा || श्याम महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भजनों पर झूमे श्रद्धालु || नवोदय प्रवेश परीक्षा में 408 परीक्षार्थी शामिल || दो क्षेत्राधिकारियों का तबादला: प्रदीप कुमार बने घोरावल सीओ || घोरावल गल्ला मंडी के धान क्रय केंद्र का विधायक ने किया औचक निरीक्षण || विंध्य एक्सप्रेसवे भूमि अधिग्रहण सर्वे पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन || बेमौसम बारिश और चक्रवाती हवाओं से फसलें बर्बाद, बीमा लाभ दिलाने की मांग || 500 से अधिक लाउडस्पीकर और पावर हॉर्न पर जला बुलडोजर || करोड़ों का बस स्टेशन बना सफेद हाथी, फ्लाईओवर के नीचे संचालित हो रहीं बसें
Tuesday 13th October 2026 11:26:00 AM

पेड़ के नीचे संदिग्ध हालात में मिला 38 वर्षीय व्यक्ति का शव, नशे की आशंका

Blog single photo
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• चोपन के सिंदुरिया गांव में मिला शव, पांच बेटियां और एक बेटे को छोड़ गया मृतक

चोपन(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव में श्याम महाविद्यालय के पास पेड़ के नीचे एक 38 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजेश कुमार अगरिया पुत्र अंबुदुक के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पन्नूगंज थाना क्षेत्र के कुंदरपुर गांव का निवासी था और वर्तमान में अपने ससुराल में प्रभु के घर रह रहा था। शव मिलने की सूचना पर स्थानीय ग्राम प्रधान ने पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से कई तरह की चर्चाएं होने लगीं, हालांकि अभी तक मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

• अत्यधिक शराब सेवन की चर्चा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

स्थानीय स्तर पर बताया जा रहा है कि राजेश कुमार अगरिया अत्यधिक शराब का सेवन करता था। इसी आधार पर नशे के सेवन को उसकी मौत की संभावित वजह माना जा रहा है, लेकिन मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह की पुष्टि हो सकेगी। मृतक अपने पीछे पांच बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।





Top