सोनभद्र। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी अभिषेक वर्मा की ओर से जारी स्थानांतरण आदेश के तहत पांच निरीक्षकों और एक उपनिरीक्षक समेत कुल छह पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।
• निरीक्षक सच्चिदानन्द पाण्डेय को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज,
• निरीक्षक विजय शंकर सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक करमा
• तथा निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह को रॉबर्ट्सगंज से प्रभारी निरीक्षक चोपन बनाया गया है।
• निरीक्षक अरविन्द कुमार सरोज को बभनी थाना प्रभारी से हटाकर ओबरा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
• वहीं निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को अनपरा थाने में निरीक्षक अपराध के पद से स्थानांतरित कर ओबरा थाने में निरीक्षक अपराध बनाया गया है।
• इसके अलावा उपनिरीक्षक नवनीत कुमार चौरसिया को रेणुकूट चौकी प्रभारी के पद से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।
SVG इण्डिया न्यूज डेस्क






