विंढमगंज(सोनभद्र)। श्री श्याम परिवार के तत्वावधान में आयोजित 14वां विशाल श्याम महोत्सव एवं रात्रि जागरण श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। बाबा श्याम के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में मत्था टेका। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम चार बजे काली मंदिर से निकाली गई भव्य निशान यात्रा के साथ हुआ, जो कल्याण मंडप पहुंचकर संपन्न हुई। निशान यात्रा में श्याम भक्त हाथों में पावन निशान लेकर भक्ति गीतों और जयकारों के साथ शामिल हुए।
• भजन-कीर्तन में देर रात तक झूमते रहे भक्त
शाम सात बजे कल्याण मंडप में श्याम जागरण एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। बाबा श्याम का भव्य दरबार आकर्षक पुष्प सज्जा से सजाया गया था। भजन गायक संजीव सांवरिया, प्रकाश मिश्रा, श्वेता अग्रवाल, संजना सांवरिया और कृष्ण कांत शर्मा ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस दौरान सूरजगढ़ दरबार के श्री ओम प्रकाश जी इन्दौरिया का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ। देर रात तक श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे। आयोजन में भव्य भंडारे एवं महाप्रसाद का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संजीव उर्फ लट्टू अग्रहरि, नंदलाल केसरी, पप्पू गुप्ता, नंदू विश्वकर्मा, रूपेश केसरी, अविनाश अग्रवाल, किसलय उर्फ गोलू, सुनील कुमार सन्नी, उदय जायसवाल, बालाजी केसरी, मन्नू केसरी, ऋषिकेश जायसवाल, संजय अग्रवाल सहित श्री श्याम परिवार के सदस्यों और सहयोगियों का योगदान रहा। आयोजक मंडल ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार जताया।
वीरेंद्र कुमार संवाददाता






