Breaking News
खबरें पढ़ें
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थानों के प्रभारी बदले || नारायणपुर बाजार में भीषण हादसा, ऑटो पर पलटी राखड़ लदी हाईवा || श्याम महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भजनों पर झूमे श्रद्धालु || नवोदय प्रवेश परीक्षा में 408 परीक्षार्थी शामिल || दो क्षेत्राधिकारियों का तबादला: प्रदीप कुमार बने घोरावल सीओ || घोरावल गल्ला मंडी के धान क्रय केंद्र का विधायक ने किया औचक निरीक्षण || विंध्य एक्सप्रेसवे भूमि अधिग्रहण सर्वे पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन || बेमौसम बारिश और चक्रवाती हवाओं से फसलें बर्बाद, बीमा लाभ दिलाने की मांग || 500 से अधिक लाउडस्पीकर और पावर हॉर्न पर जला बुलडोजर || करोड़ों का बस स्टेशन बना सफेद हाथी, फ्लाईओवर के नीचे संचालित हो रहीं बसें
Sunday 29th November 2026 09:41:00 AM

नारायणपुर बाजार में भीषण हादसा, ऑटो पर पलटी राखड़ लदी हाईवा

Share on

  मंजय वर्मा की रिपोर्ट

• हादसे में दो लोगों की मौत, चार गंभीर रूप से घायल; सीएनजी टैंक फटने से मची अफरा-तफरी

नारायणपुर(मिर्जापुर)। अदलहाट थाना क्षेत्र के नारायणपुर बाजार के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। अहरौरा से वाराणसी की ओर जा रहा एक ऑटो बाजार के पास सवारी उतार रहा था, तभी पीछे से आ रही राखड़ लदी तेज रफ्तार हाईवा अनियंत्रित होकर ऑटो पर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑटो में करीब छह यात्री सवार बताए जा रहे हैं। हाईवा पलटते ही ऑटो का सीएनजी टैंक फट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

• जेसीबी से हाईवा हटाने का प्रयास, मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। हाईवा के नीचे दबे ऑटो को निकालने के लिए जेसीबी की मदद से ट्रक को उठाने का प्रयास किया जा रहा है। घायलों को उपचार के लिए पहुंचाने की कार्रवाई की जा रही है। घटनास्थल पर राहत-बचाव कार्य जारी है।


Blog single photo





Top