Breaking News
खबरें पढ़ें
अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल धराशाई || प्रमोशन में 50% सीट की मांग: 29334 गणित-विज्ञान शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन || अडाणी फाउंडेशन ने तेलगुड़वा गांव में लगाया वृहद चिकित्सा जांच शिविर, 430 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण || नौकरी दिलाने के नाम पर 55 लाख की ठगी करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, फर्जी नियुक्ति पत्र से बिछाता था जाल || सोनभद्र में 29 नवंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 20 कंपनियां देंगी नौकरी का अवसर || सोनभद्र में नशे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस की चोट: 25 किलो गांजा और हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार || निवर्तमान बीईओ को दी भावभीनी विदाई, नवागत का हुआ स्वागत || हाईवे पर दो हाइवा में भीषण टक्कर, केबिन में फंसा चालक; पुलिस और फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू || बाल विवाह की सूचना पर आधी रात सक्रिय हुई चाइल्ड हेल्पलाइन, पुलिस के सहयोग से रुकवाया विवाह || भीम सेना ने भव्यता के साथ मनाया विशाल राष्ट्रीय संविधान दिवस समारोह
Tuesday 13th October 2026 01:02:00 PM

कक्षा 8 की छात्रा मधुलता कुमारी बनीं एक दिन की प्रधानाध्यापिका

Blog single photo
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• मिशन शक्ति फेज-6 के तहत छात्राओं को मिला नेतृत्व और विद्यालय संचालन का अवसर

विंढमगंज(सोनभद्र)। विकास खंड दुद्धी के कम्पोजिट विद्यालय मूड़ीसेमर में मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत कक्षा 8 की मेधावी छात्रा मधुलता कुमारी को सांकेतिक रूप से एक दिन की प्रधानाध्यापिका बनाया गया। शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, आत्मनिर्भर बनाने, समाज में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने तथा संवैधानिक एवं प्रशासनिक पदों पर पहुंचने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से यह पहल की गई। छात्रा रेणु कुमारी, संध्या, बेबी कुमारी, सुप्रिया, प्रिया, सुषमा, साक्षी और नैना कुमारी को शिक्षिका के रूप में विद्यालय के कार्यों में सहयोग करने का अवसर दिया गया। प्रधानाध्यापिका का कार्यभार संभालने वाली मधुलता कुमारी ने बताया कि वह पढ़-लिखकर डॉक्टर बनना चाहती हैं और देश व समाज की सेवा करना उनका लक्ष्य है। प्रभारी प्रधानाध्यापक राजकमल ने छात्राओं को विद्यालय संचालन से संबंधित आवश्यक जानकारियां दीं।


Blog single photo

• छात्राओं ने निभाए शिक्षण और प्रबंधन के दायित्व, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

छात्राओं ने प्रार्थना सभा आयोजित करने, विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज करने और शिक्षण कार्य सहित विद्यालय संचालन से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। इस दौरान शिक्षिका की भूमिका निभाने वाली छात्राओं ने विद्यालय परिसर में एक फलदार पौधा भी लगाया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस पहल के माध्यम से छात्राओं को नेतृत्व क्षमता विकसित करने, जिम्मेदारी निभाने और भविष्य में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर पहुंचने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाएं वर्षा मौर्या, मोनिका जैसवाल, सुनीता पाल तथा शिक्षक अनिल कुमार और अमरेश वर्मा उपस्थित रहे।




Top