रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव
सोनभद्र। अर्नब चक्रवात एवं असामयिक वर्षा से खरीफ की फसलों को नुकसान होने की आशंका के मद्देनजर जिला कृषि अधिकारी ने किसानों के लिए जरूरी सूचना जारी की है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमित किसानों को फसल क्षति होने पर 72 घंटे के अंदर टोल फ्री नंबर 14447 पर शिकायत दर्ज करानी होगी। इसके बाद कृषि विभाग, राजस्व विभाग और बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वेक्षण कराया जाएगा, ताकि नियमानुसार मुआवजे की प्रक्रिया पूरी की जा सके। किसान फसल बीमा से संबंधित जानकारी के लिए तहसीलवार नियुक्त प्रतिनिधियों से भी संपर्क कर सकते हैं। रॉबर्ट्सगंज तहसील के लिए गणेश प्रसाद (809765773), दुद्धी के लिए प्रशान्त कुमार शुक्ला (6392589818), ओबरा के लिए विकास कुमार पाण्डेय (7897827083) और घोरावल के लिए राकेश कुमार मौर्या (9415074954) से संपर्क किया जा सकता है।
कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि फसल को नुकसान होने की स्थिति में शिकायत दर्ज कराने में देरी न करें और निर्धारित 72 घंटे की समयसीमा का विशेष ध्यान रखें। समय से सूचना देने पर फसल क्षति का सर्वेक्षण और बीमा के नियमानुसार मुआवजे की कार्रवाई की जा
सकेगी।