Breaking News
खबरें पढ़ें
बोलेरो और थाने की सरकारी गाड़ी में जोरदार टक्कर, कई लोगों को आईं चोटें || संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने दी जान, घर के बडेर में फंदे से लटका मिला शव || त्योहारी अभियान में मिठाई की जांच भूला खाद्य विभाग, कोल्ड ड्रिंक की एक्सपायरी देखते रहे अधिकारी || 71 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ || सिंचाई के लिए किसानों को मिलेगी बड़ी आर्थिक राहत, डीप बोरिंग पर 50% और उथले नलकूप पर 90% तक अनुदान || फसल खराब होने पर किसानों के पास सिर्फ 72 घंटे! चक्रवात और बेमौसम बारिश से नुकसान होने पर तुरंत दर्ज कराएं शिकायत || खनन बैरियर से बचने के लिए हाईवे पर खड़े किए ट्रक, 32 वाहन मालिकों व चालकों पर मुकदमा || स्वास्थ्य योजनाओं में लापरवाही पर सीडीओ सख्त, अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रुकेगा || अभाविप ने बाबा कार्तिक उरांव की जयंती पर आयोजित की संगोष्ठी || अनियंत्रित होकर पलटा राख से भरा ट्रेलर, चालक घायल
Share on

  मंजय वर्मा की रिपोर्ट

• तस्वीरों से उठे सवाल, खुली मिठाई की निर्माण और उपयोग की तारीख का रिकॉर्ड जांचने पर नहीं दिखा जोर

मिर्जापुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे खाद्य सुरक्षा विभाग के अभियान पर सवाल खड़े हो गए हैं। विभाग ने प्रेस विज्ञप्ति में सघन निरीक्षण और सैंपलिंग का दावा किया, लेकिन सामने आई छह तस्वीरों में जांच की प्राथमिकता पर सवाल उठ रहे हैं। एक तस्वीर में अधिकारी हरे रंग की कोल्ड ड्रिंक की बोतल की मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट देखते नजर आ रहे हैं, जबकि पास ही काउंटर पर खुली बर्फी, पेड़ा और लड्डू की ट्रे रखी दिखाई दे रही हैं। आरोप है कि मिठाइयों के निर्माण और उपयोग की अंतिम तिथि का रिकॉर्ड जांचने पर अधिकारियों का ध्यान नहीं गया। छप्पन भोग स्वीट्स एंड बेकरी सहित अन्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

• मिठाइयों की गुणवत्ता और डेट रिकॉर्ड की जांच पर उठे सवाल

तस्वीरों में अधिकारी कागजात और क्यूआर कोड की जांच करते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन मिठाइयों की निर्माण तिथि, उपयोग की अंतिम तिथि और संबंधित रिकॉर्ड की जांच स्पष्ट रूप से नजर नहीं आ रही है। सवाल उठ रहा है कि विभाग ने कितनी दुकानों पर मिठाइयों की डेट संबंधी जानकारी दर्ज की, कितने प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया और कितनी सैंपलिंग की गई। त्योहारों में खोया, पनीर और मिठाइयों में मिलावट की आशंका को देखते हुए विभाग की कार्रवाई में इन खाद्य पदार्थों की जांच को प्राथमिकता देने की जरूरत है। अब देखना होगा कि खाद्य सुरक्षा विभाग इन सवालों पर क्या जवाब देता है और त्योहारी अभियान में मिठाइयों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए क्या ठोस कदम उठाता है।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top