Breaking News
खबरें पढ़ें
बोलेरो और थाने की सरकारी गाड़ी में जोरदार टक्कर, कई लोगों को आईं चोटें || संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने दी जान, घर के बडेर में फंदे से लटका मिला शव || त्योहारी अभियान में मिठाई की जांच भूला खाद्य विभाग, कोल्ड ड्रिंक की एक्सपायरी देखते रहे अधिकारी || 71 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ || सिंचाई के लिए किसानों को मिलेगी बड़ी आर्थिक राहत, डीप बोरिंग पर 50% और उथले नलकूप पर 90% तक अनुदान || फसल खराब होने पर किसानों के पास सिर्फ 72 घंटे! चक्रवात और बेमौसम बारिश से नुकसान होने पर तुरंत दर्ज कराएं शिकायत || खनन बैरियर से बचने के लिए हाईवे पर खड़े किए ट्रक, 32 वाहन मालिकों व चालकों पर मुकदमा || स्वास्थ्य योजनाओं में लापरवाही पर सीडीओ सख्त, अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रुकेगा || अभाविप ने बाबा कार्तिक उरांव की जयंती पर आयोजित की संगोष्ठी || अनियंत्रित होकर पलटा राख से भरा ट्रेलर, चालक घायल
Friday 30th October 2026 05:06:00 PM

71 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• गाजे-बाजे के साथ उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, पंडित नंदकिशोर पांडे सुनाएंगे भागवत कथा

बीजपुर(सोनभद्र)। ग्राम सभा डोडहर में 71 कलशों के साथ भव्य शोभायात्रा निकालकर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। आरडी दुबे के आवास से इंटेक वेल तक निकली कलश यात्रा में महिलाओं, पुरुषों और कन्याओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में श्रद्धालु कलश, नारियल और चुनरी लेकर शामिल हुए। जल भरने से पहले पंडितों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। शोभायात्रा की अगुवाई कथावाचक पंडित नंदकिशोर पांडेय और मुख्य यजमान रुद्रदेव दुबे ने सपत्नीक की।

• 5 नवंबर तक प्रतिदिन होगी श्रीमद्भागवत कथा

30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक प्रतिदिन शाम 3:30 से 7:30 बजे तक नागपुर से पधारे पंडित नंदकिशोर पांडेय अपने मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में रामजी दुबे, सुनील तिवारी, शिवकांति दुबे, भोले भगवान, विनय दुबे और राजेश दुबे सहित अन्य लोगों का सराहनीय सहयोग रहा।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top