Breaking News
खबरें पढ़ें
बोलेरो और थाने की सरकारी गाड़ी में जोरदार टक्कर, कई लोगों को आईं चोटें || संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने दी जान, घर के बडेर में फंदे से लटका मिला शव || त्योहारी अभियान में मिठाई की जांच भूला खाद्य विभाग, कोल्ड ड्रिंक की एक्सपायरी देखते रहे अधिकारी || 71 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ || सिंचाई के लिए किसानों को मिलेगी बड़ी आर्थिक राहत, डीप बोरिंग पर 50% और उथले नलकूप पर 90% तक अनुदान || फसल खराब होने पर किसानों के पास सिर्फ 72 घंटे! चक्रवात और बेमौसम बारिश से नुकसान होने पर तुरंत दर्ज कराएं शिकायत || खनन बैरियर से बचने के लिए हाईवे पर खड़े किए ट्रक, 32 वाहन मालिकों व चालकों पर मुकदमा || स्वास्थ्य योजनाओं में लापरवाही पर सीडीओ सख्त, अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रुकेगा || अभाविप ने बाबा कार्तिक उरांव की जयंती पर आयोजित की संगोष्ठी || अनियंत्रित होकर पलटा राख से भरा ट्रेलर, चालक घायल
Saturday 31st October 2026 01:44:00 PM

बोलेरो और थाने की सरकारी गाड़ी में जोरदार टक्कर, कई लोगों को आईं चोटें

Blog single photo
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• बारिश के चलते फिसलन भरी सड़क पर ढलान में हुआ हादसा, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त

सोनभद्र। पिपरी थाना क्षेत्र के रेणुकूट स्थित खाड़पाथर मोड़ के आगे शुक्रवार रात करीब 10 बजे बोलेरो और म्योरपुर थाने की सरकारी गाड़ी में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि म्योरपुर थाने की सरकारी गाड़ी जिला मुख्यालय से वापस लौट रही थी, तभी ढलान पर सामने से आ रही बोलेरो से उसकी भिड़ंत हो गई। बारिश के कारण सड़क गीली और फिसलन भरी होने को हादसे की वजह बताया जा रहा है।

• हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, गंभीर चोट से बची जानें

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि दोनों गाड़ियों में सवार कई लोगों को केवल हल्की चोटें आईं और कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। खाड़पाथर मोड़ के समीप ढलान पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर बारिश के दौरान फिसलन भरी सड़कों पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत को उजागर किया।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top