Breaking News
खबरें पढ़ें
बोलेरो और थाने की सरकारी गाड़ी में जोरदार टक्कर, कई लोगों को आईं चोटें || संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने दी जान, घर के बडेर में फंदे से लटका मिला शव || त्योहारी अभियान में मिठाई की जांच भूला खाद्य विभाग, कोल्ड ड्रिंक की एक्सपायरी देखते रहे अधिकारी || 71 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ || सिंचाई के लिए किसानों को मिलेगी बड़ी आर्थिक राहत, डीप बोरिंग पर 50% और उथले नलकूप पर 90% तक अनुदान || फसल खराब होने पर किसानों के पास सिर्फ 72 घंटे! चक्रवात और बेमौसम बारिश से नुकसान होने पर तुरंत दर्ज कराएं शिकायत || खनन बैरियर से बचने के लिए हाईवे पर खड़े किए ट्रक, 32 वाहन मालिकों व चालकों पर मुकदमा || स्वास्थ्य योजनाओं में लापरवाही पर सीडीओ सख्त, अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रुकेगा || अभाविप ने बाबा कार्तिक उरांव की जयंती पर आयोजित की संगोष्ठी || अनियंत्रित होकर पलटा राख से भरा ट्रेलर, चालक घायल
Friday 30th October 2026 07:51:00 PM

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने दी जान, घर के बडेर में फंदे से लटका मिला शव

Blog single photo
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• बच्चों को घर से बाहर भेजकर युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, बेटी ने देखा पिता का शव

बीजपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जरहा के टोला चेतवा में शुक्रवार को 39 वर्षीय पन्नालाल बैगा पुत्र राजलाल बैगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवक की पत्नी कुछ दिनों से मायके गई हुई थी। शुक्रवार सुबह पन्नालाल ने अपने पांचों बच्चों को घर से बाहर खेलने भेज दिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर बड़ी बेटी मनीषा दीवार फांदकर घर के अंदर पहुंची तो पिता को घर के बडेर में साड़ी के फंदे से लटका देख चीख-पुकार मचाने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। घटना की सूचना पर पत्नी भी घर पहुंची। पड़ोसियों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद भारती को जानकारी दी, जिसके बाद उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

• पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण

इस संबंध में उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा।





Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top