Breaking News
खबरें पढ़ें
रेणुका नदी के टापू पर फंसे तीन मित्र, अचानक बढ़ा जलस्तर तो मची अफरा-तफरी || धान खरीद में गड़बड़ी मिली तो बंद होगा क्रय केंद्र, जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई || धनतेरस-दीपावली पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, बाजारों में किया फ्लैग मार्च || 125.25 करोड़ से तीन प्रमुख सड़कों का होगा कायाकल्प, बजट जारी || हिंडालको के स्वास्थ्य शिविरों में 577 मरीजों की निःशुल्क जांच और उपचार || 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, चार महीने की बेटी हुई पिता से महरूम || पंचायत मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन का मिलेगा मौका, जांच के बाद होगी कार्रवाई || मारपीट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए || जिलाधिकारी ने पेश की मानवता की मिसाल: दृष्टिबाधित व्यक्ति को भेंट की स्मार्ट केन || सोनभद्र बार एसोसिएशन चुनाव की सरगर्मी तेज, भावी प्रत्याशियों ने लगाए पोस्टर
Sunday 1st November 2026 04:18:00 PM

टेंपो की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन घायल, सीएचसी में चल रहा इलाज

Blog single photo
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

घोरावल-कोहरथा मार्ग पर हुआ हादसा, दोनों को आई गंभीर चोटें

घोरावल(सोनभद्र)। घोरावल कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम टेंपो की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन घायल हो गए। हादसा घोरावल-कोहरथा मार्ग पर करीब साढ़े पांच बजे हुआ। डोरिहर गांव निवासी सुनील सोनी (30) अपनी बहन नेहा सोनी (25) के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे टेंपो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उपचार शुरू किया। केंद्र में डॉ. नदीम खान की देखरेख में दोनों का इलाज जारी है।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top