Breaking News
खबरें पढ़ें
रेणुका नदी के टापू पर फंसे तीन मित्र, अचानक बढ़ा जलस्तर तो मची अफरा-तफरी || धान खरीद में गड़बड़ी मिली तो बंद होगा क्रय केंद्र, जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई || धनतेरस-दीपावली पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, बाजारों में किया फ्लैग मार्च || 125.25 करोड़ से तीन प्रमुख सड़कों का होगा कायाकल्प, बजट जारी || हिंडालको के स्वास्थ्य शिविरों में 577 मरीजों की निःशुल्क जांच और उपचार || 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, चार महीने की बेटी हुई पिता से महरूम || पंचायत मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन का मिलेगा मौका, जांच के बाद होगी कार्रवाई || मारपीट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए || जिलाधिकारी ने पेश की मानवता की मिसाल: दृष्टिबाधित व्यक्ति को भेंट की स्मार्ट केन || सोनभद्र बार एसोसिएशन चुनाव की सरगर्मी तेज, भावी प्रत्याशियों ने लगाए पोस्टर
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• बिजली से लेकर बंदरगाहों तक अलग-अलग सेक्टर बनाए गए

राष्ट्रीय। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने देश के महत्वपूर्ण औद्योगिक और रणनीतिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपने प्रशासनिक एवं परिचालन ढांचे में बड़ा बदलाव किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की मंजूरी के बाद पुनर्गठन की नई व्यवस्था 1 नवंबर 2026 से लागू हो गई है। इसके तहत अब तक क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र के आधार पर संचालित व्यवस्था को बदलकर प्रतिष्ठानों और उनकी जिम्मेदारियों के अनुरूप सेक्टर आधारित निगरानी व्यवस्था लागू की गई है।

• बिजली से लेकर बंदरगाहों तक अलग-अलग सेक्टर बनाए गए

नई व्यवस्था के तहत नई दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सेक्टर को सरकारी भवन, संग्रहालय, स्मारक एवं जन तीव्र परिवहन प्रणाली सेक्टर बनाया गया है। नई दिल्ली और कोलकाता के सेक्टरों को पावर-1 और पावर-2, रांची को कोयला, भिलाई को इस्पात, गुवाहाटी को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा मुंबई और चेन्नई को क्रमशः पश्चिमी तट बंदरगाह और पूर्वी तट बंदरगाह सेक्टर का नाम दिया गया है। इस बदलाव से सुरक्षा प्रक्रियाओं में एकरूपता, विशेष प्रशिक्षण, विशेषज्ञ कर्मियों के बेहतर इस्तेमाल और संबंधित प्रतिष्ठानों के साथ समन्वय को मजबूती मिलेगी। साथ ही साइबर सुरक्षा, ड्रोन और ड्रोनरोधी क्षमताओं को भी विकसित किया जाएगा।


Blog single photo




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top