Breaking News
खबरें पढ़ें
रेणुका नदी के टापू पर फंसे तीन मित्र, अचानक बढ़ा जलस्तर तो मची अफरा-तफरी || धान खरीद में गड़बड़ी मिली तो बंद होगा क्रय केंद्र, जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई || धनतेरस-दीपावली पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, बाजारों में किया फ्लैग मार्च || 125.25 करोड़ से तीन प्रमुख सड़कों का होगा कायाकल्प, बजट जारी || हिंडालको के स्वास्थ्य शिविरों में 577 मरीजों की निःशुल्क जांच और उपचार || 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, चार महीने की बेटी हुई पिता से महरूम || पंचायत मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन का मिलेगा मौका, जांच के बाद होगी कार्रवाई || मारपीट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए || जिलाधिकारी ने पेश की मानवता की मिसाल: दृष्टिबाधित व्यक्ति को भेंट की स्मार्ट केन || सोनभद्र बार एसोसिएशन चुनाव की सरगर्मी तेज, भावी प्रत्याशियों ने लगाए पोस्टर
Sunday 1st November 2026 05:57:00 PM

गिरिजेश मिश्रा बने सवर्ण आर्मी के जिला अध्यक्ष, संगठन ने सौंपी नई जिम्मेदारी

Blog single photo
Share on

  मंजय वर्मा की रिपोर्ट

• लंबे समय से संगठन में निभा रहे थे सक्रिय भूमिका, पदाधिकारियों ने जताया भरोसा

मिर्जापुर। सवर्ण आर्मी संगठन ने गिरिजेश मिश्रा को मिर्जापुर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन के प्रदेश महासचिव विजय राज शुक्ला ने नियुक्ति पत्र जारी कर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी। जिला संयोजक सुशील कुमार पाण्डेय ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पाण्डेय (सवर्ण आर्मी चीफ) के निर्देश पर जिले के पदाधिकारियों की सहमति से यह नियुक्ति की गई है। गिरिजेश मिश्रा इससे पहले जिला उपाध्यक्ष के पद पर रहते हुए लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।

• संगठन को नई मजबूती मिलने की जताई उम्मीद

जिला संयोजक सुशील कुमार पाण्डेय के अनुसार, संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता और सवर्ण समाज के सम्मान एवं अधिकारों के लिए उनके योगदान को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि गिरिजेश मिश्रा के नेतृत्व में मिर्जापुर में संगठन का विस्तार होगा और संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि संगठन के मूलमंत्र 'संगठन- सम्मान- संघर्ष' के साथ जिले में सवर्ण समाज के हितों के लिए कार्य किया जाएगा। सवर्ण आर्मी परिवार ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।


Blog single photo




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top