वीरेंद्र कुमार संवाददाता
विंढमगंज(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र में भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान में शनिवार रात करीब 10 बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में बूटबेड़वा निवासी प्रकाश गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव करने पहुंचे प्रिंस चंद्रवंशी और उमेश कुमार चंद्रवंशी को भी चोटें आईं। घटना थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर हुई। प्रकाश गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने कार्तिक चंद्रवंशी, संदीप यादव, युवराज कुमार गुप्ता और रहीस अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
• आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी
थाना निरीक्षक रविकांत मिश्रा ने बताया कि मामले में मुकदमा अपराध संख्या 131/26 के तहत बीएनएस की धारा 109, 115(2), 352 और 351(3) में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।