SVG इण्डिया न्यूज डेस्क
मिर्जापुर। लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं फास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम (FRCT) का द्वितीय स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर खुशियां मनाई गईं और संगठन की उपलब्धियों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष रानी सिंह कुशवाहा, प्रांतीय संगठन मंत्री अरुण सिंह कुशवाहा, जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मौर्य सहित संगठन के पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने संगठन के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए मानवता की सेवा का संकल्प दोहराया।
• सात नए सदस्यों का पंजीकरण, सेवा अभियान को विस्तार देने का संकल्प
कार्यक्रम में बताया गया कि FRCT का परिवार बढ़कर 1,22,000 सदस्यों का हो चुका है। इस वर्ष दिवंगत सदस्यों के आश्रित परिवारों को 37 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई, जबकि स्थापना से अब तक चार करोड़ रुपये से अधिक का सहयोग जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाया जा चुका है। संगठन बेटियों के विवाह और आकस्मिक निधन की स्थिति में परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करता है। स्थापना दिवस पर आशीष कुमार, धर्मेंद्र मौर्य, सुरेश कुमार, कृपा शंकर, विकास कुमार मौर्य, लालमणि मौर्य एवं तनु मौर्य सहित सात नए सदस्यों का पंजीकरण किया गया। अंत में संगठन को मजबूत बनाने और एकता, विश्वास, सहयोग एवं मानव सेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।