Breaking News
खबरें पढ़ें
रेणुका नदी के टापू पर फंसे तीन मित्र, अचानक बढ़ा जलस्तर तो मची अफरा-तफरी || धान खरीद में गड़बड़ी मिली तो बंद होगा क्रय केंद्र, जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई || धनतेरस-दीपावली पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, बाजारों में किया फ्लैग मार्च || 125.25 करोड़ से तीन प्रमुख सड़कों का होगा कायाकल्प, बजट जारी || हिंडालको के स्वास्थ्य शिविरों में 577 मरीजों की निःशुल्क जांच और उपचार || 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, चार महीने की बेटी हुई पिता से महरूम || पंचायत मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन का मिलेगा मौका, जांच के बाद होगी कार्रवाई || मारपीट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए || जिलाधिकारी ने पेश की मानवता की मिसाल: दृष्टिबाधित व्यक्ति को भेंट की स्मार्ट केन || सोनभद्र बार एसोसिएशन चुनाव की सरगर्मी तेज, भावी प्रत्याशियों ने लगाए पोस्टर
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• प्रदेश नेतृत्व ने नई टीम की घोषणा कर संगठन को मजबूत करने की जताई उम्मीद

घोरावल(सोनभद्र)। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने प्रदेश व्यवसायिक प्रकोष्ठ की नई टीम की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के निर्देश पर जारी सूची में सोनभद्र जिले की घोरावल विधानसभा क्षेत्र के महुआंव पाण्डेय गांव निवासी चन्द्रशेखर पाण्डेय को प्रदेश व्यवसायिक प्रकोष्ठ का सदस्य बनाया गया है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद चन्द्रशेखर पाण्डेय लखनऊ में रहने लगे, जहां नौकरी और व्यवसाय से जुड़ने के साथ समाजसेवा एवं राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे। वर्तमान में वह प्रदेश अध्यक्ष, हिन्दू संघर्ष समिति के दायित्व के साथ सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।


Blog single photo


जारी सूची के अनुसार अमेठी निवासी राजेश अग्रहरी को व्यवसायिक प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया गया है, जबकि नुपुर अग्रवाल (मऊ), राजीव रंजन अग्रवाल (गोरखपुर महानगर), अरुण कुमार सिंह (बलिया) और नीरज गुप्ता (लखनऊ) को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा पवन कुमार धवन (लखनऊ), संजीव बंसल (शाहजहांपुर), अवधेश पाठक (फिरोजाबाद महानगर), राघव सिंह (लखनऊ), चन्द्रशेखर पाण्डेय (सोनभद्र) और आशीष गोयल (मेरठ महानगर) को सदस्य बनाया गया है। प्रदेश कार्यालय लखनऊ से जारी इस सूची में नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अपेक्षा की गई है कि वे प्रदेशभर के व्यवसायी वर्ग के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में योगदान देंगे।



Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top