Breaking News
खबरें पढ़ें
रेणुका नदी के टापू पर फंसे तीन मित्र, अचानक बढ़ा जलस्तर तो मची अफरा-तफरी || धान खरीद में गड़बड़ी मिली तो बंद होगा क्रय केंद्र, जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई || धनतेरस-दीपावली पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, बाजारों में किया फ्लैग मार्च || 125.25 करोड़ से तीन प्रमुख सड़कों का होगा कायाकल्प, बजट जारी || हिंडालको के स्वास्थ्य शिविरों में 577 मरीजों की निःशुल्क जांच और उपचार || 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, चार महीने की बेटी हुई पिता से महरूम || पंचायत मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन का मिलेगा मौका, जांच के बाद होगी कार्रवाई || मारपीट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए || जिलाधिकारी ने पेश की मानवता की मिसाल: दृष्टिबाधित व्यक्ति को भेंट की स्मार्ट केन || सोनभद्र बार एसोसिएशन चुनाव की सरगर्मी तेज, भावी प्रत्याशियों ने लगाए पोस्टर
Monday 2nd November 2026 03:13:00 PM

सोनभद्र बार एसोसिएशन चुनाव की सरगर्मी तेज, भावी प्रत्याशियों ने लगाए पोस्टर

Blog single photo
Share on

  राजेश पाठक विधि संवाददाता

• अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए शुरू हुई दावेदारी, मतदाताओं से संपर्क तेज

सोनभद्र। सदर तहसील एवं न्यायालय परिसर में सोनभद्र बार एसोसिएशन के वर्ष 2026-2027 के चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ने लगी है। अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के भावी प्रत्याशियों के होर्डिंग व पोस्टर जगह-जगह लगाए गए हैं। नवरात्र, दशहरा और दीपावली की शुभकामनाओं के बहाने भावी प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी का माहौल बनाना शुरू कर दिया है। अध्यक्ष पद के लिए हेमनाथ द्विवेदी, ओमप्रकाश तिवारी और आनंद कुमार मिश्र के नाम सामने आए हैं। वहीं महामंत्री पद के लिए अरुण कुमार सिंघल, प्रभात कुमार मिश्र, अखिलेश कुमार मिश्र, मनोज कुमार मिश्र और पवन कुमार मिश्र के पोस्टर लगे हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए कंचन सिन्हा ने भी अपनी दावेदारी के संकेत दिए हैं।

• चुनावी चर्चाओं के बीच जीत-हार को लेकर कयासबाजी शुरू

चर्चाओं के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए दो से तीन अन्य भावी प्रत्याशी भी मैदान में उतर सकते हैं। महामंत्री पद पर भी एक से दो नए नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए एक अन्य महिला प्रत्याशी के चुनाव मैदान में आने की चर्चा है। फिलहाल तहसील और न्यायालय परिसर में चुनावी माहौल बनने लगा है तथा भावी प्रत्याशी अधिवक्ता मतदाताओं से संपर्क साधने में जुट गए हैं। संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता के बीच जीत-हार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि चुनाव की वास्तविक तस्वीर चुनाव कार्यक्रम घोषित होने और नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top