रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव
सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनसुनवाई के दौरान संवेदनशीलता का परिचय देते हुए दृष्टिबाधित व्यक्ति को स्मार्ट केन (छड़ी) भेंट की। ग्राम लोहरा, पोस्ट सुकृत, तहसील रॉबर्ट्सगंज निवासी नवाब खान पुत्र गन्नी खान को मिली इस स्मार्ट केन से दैनिक जीवन में आवागमन आसान और सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी। यह छड़ी आसपास मौजूद बाधाओं को पहचानने में सहायक होगी, जिससे उन्हें आने-जाने में काफी सुविधा मिल सकेगी।
• दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना प्रशासन की प्राथमिकता
कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांगजनों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। स्मार्ट केन मिलने से नवाब खान को दैनिक गतिविधियों में सहूलियत मिलने के साथ ही सुरक्षित आवागमन में भी मदद मिलेगी।