Breaking News
खबरें पढ़ें
न्याय पंचायत स्तरीय खेल समारोह में बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा || गोदाम में भीषण आग, लाखों का सजावटी सामान जलकर राख || घोरावल रोजगार मेले में 196 युवाओं को मिली नौकरी, 20 कंपनियों ने लिया हिस्सा || धान की कटाई के दौरान महिला को सांप ने डसा, अस्पताल में भर्ती || दिल्ली की शैक्षणिक एवं ऐतिहासिक यात्रा कर सोनभद्र लौटे छात्र-छात्राएं || सोन नदी तट पर सजेगा गंगा उत्सव-2026 का भव्य आयोजन || निपुण लक्ष्य हासिल करने के लिए शिक्षा विभाग ने तेज की कवायद || श्रवण कुमार सिंह बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री || दीपावली पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, व्यापारियों के साथ हुई अहम बैठक || दो माह से मानदेय लंबित, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों में आक्रोश
Tuesday 3rd November 2026 05:49:00 PM

दो माह से मानदेय लंबित, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों में आक्रोश

Blog single photo
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• दीपावली से पहले भुगतान की मांग, जिलाधिकारी से लगाई गुहार

बभनी(सोनभद्र)। विकासखंड म्योरपुर और बभनी के परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों और अंशकालिक अनुदेशकों को पिछले दो माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण उनमें नाराजगी बढ़ती जा रही है। दीपावली का पर्व नजदीक होने के बावजूद भुगतान नहीं होने से कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। परेशान शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों ने जिलाधिकारी से गुहार लगाते हुए लंबित मानदेय का तत्काल भुगतान कराने की मांग की है। उनका कहना है कि विद्यालयों में पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से सेवाएं देने के बावजूद समय पर मानदेय नहीं मिलना विभागीय उदासीनता को दर्शाता है। उपस्थिति समेत भुगतान से संबंधित आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद भी दो माह का मानदेय लंबित है, जिससे बच्चों की फीस, घरेलू खर्च और अन्य जरूरी जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि दशहरे पर भुगतान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन त्योहार बीतने के बाद भी खाते में धनराशि नहीं पहुंची।

• मानदेय भुगतान में भेदभाव का लगाया आरोप, जवाबदेही तय करने की मांग

शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों ने आरोप लगाया कि मानदेय भुगतान के मामले में विभाग हमेशा से उनके प्रति अपेक्षित जिम्मेदारी नहीं निभा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि एक ही विभाग में अलग-अलग नियमों जैसा व्यवहार किया जा रहा है, जो उनके साथ अन्याय है। उन्होंने सवाल उठाया कि दो महीने तक मेहनत करने के बाद भी मानदेय नहीं मिलने पर वे अपने परिवार के साथ त्योहार कैसे मनाएं। उन्होंने जिलाधिकारी से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं वित्त एवं लेखाधिकारी को तत्काल लंबित मानदेय जारी कराने के निर्देश देने, भविष्य में प्रत्येक माह निर्धारित समय पर भुगतान सुनिश्चित करने तथा अनावश्यक देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय से उनका पक्ष जानने के लिए सीयूजी मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top