Breaking News
खबरें पढ़ें
न्याय पंचायत स्तरीय खेल समारोह में बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा || गोदाम में भीषण आग, लाखों का सजावटी सामान जलकर राख || घोरावल रोजगार मेले में 196 युवाओं को मिली नौकरी, 20 कंपनियों ने लिया हिस्सा || धान की कटाई के दौरान महिला को सांप ने डसा, अस्पताल में भर्ती || दिल्ली की शैक्षणिक एवं ऐतिहासिक यात्रा कर सोनभद्र लौटे छात्र-छात्राएं || सोन नदी तट पर सजेगा गंगा उत्सव-2026 का भव्य आयोजन || निपुण लक्ष्य हासिल करने के लिए शिक्षा विभाग ने तेज की कवायद || श्रवण कुमार सिंह बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री || दीपावली पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, व्यापारियों के साथ हुई अहम बैठक || दो माह से मानदेय लंबित, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों में आक्रोश
Tuesday 3rd November 2026 07:49:00 PM

घोरावल रोजगार मेले में 196 युवाओं को मिली नौकरी, 20 कंपनियों ने लिया हिस्सा

Blog single photo
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• 1200 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, साक्षात्कार के बाद कंपनियों ने दिए जॉब ऑफर

घोरावल(सोनभद्र)। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल के तहत मंगलवार को आरआर पॉलीटेक्निक, हिन्दुआरी परिसर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित इस मेले में निजी क्षेत्र की करीब 20 कंपनियों ने हिस्सा लिया। हिन्दाल्को इंडस्ट्रीज, फिएट इंडिया ऑटोमोबाइल, टाटा मोटर्स, आईसीआई बैंक, एलएंडटी, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, अनपरा ताप विद्युत परियोजना और सीपेट वाराणसी सहित विभिन्न संस्थानों ने भर्ती प्रक्रिया संचालित की। मेले में करीब 1200 युवक-युवतियों ने पंजीकरण कर साक्षात्कार में हिस्सा लिया, जिनमें से 196 अभ्यर्थियों को विभिन्न पदों के लिए जॉब ऑफर प्रदान किए गए।

• विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य रहे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों के साथ आरआर पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य, जिला सेवायोजन अधिकारी तथा संस्थान एवं सेवायोजन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। रोजगार मेले के जरिए युवाओं को उनकी शैक्षिक योग्यता और कौशल के अनुरूप निजी कंपनियों में काम पाने का अवसर मिला। आयोजकों ने इसे युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।


Blog single photo




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top