Breaking News
खबरें पढ़ें
न्याय पंचायत स्तरीय खेल समारोह में बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा || गोदाम में भीषण आग, लाखों का सजावटी सामान जलकर राख || घोरावल रोजगार मेले में 196 युवाओं को मिली नौकरी, 20 कंपनियों ने लिया हिस्सा || धान की कटाई के दौरान महिला को सांप ने डसा, अस्पताल में भर्ती || दिल्ली की शैक्षणिक एवं ऐतिहासिक यात्रा कर सोनभद्र लौटे छात्र-छात्राएं || सोन नदी तट पर सजेगा गंगा उत्सव-2026 का भव्य आयोजन || निपुण लक्ष्य हासिल करने के लिए शिक्षा विभाग ने तेज की कवायद || श्रवण कुमार सिंह बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री || दीपावली पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, व्यापारियों के साथ हुई अहम बैठक || दो माह से मानदेय लंबित, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों में आक्रोश
Tuesday 3rd November 2026 06:39:00 PM

दिल्ली की शैक्षणिक एवं ऐतिहासिक यात्रा कर सोनभद्र लौटे छात्र-छात्राएं

Blog single photo
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• आईआईटी दिल्ली से राष्ट्रपति भवन तक किया भ्रमण, ज्ञान और अनुभव से खिले विद्यार्थियों के चेहरे

सोनभद्र। जिले के पांच विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का दूसरा दल पांच दिवसीय आईआईटी एक्सपोजर विजिट पूरी कर दिल्ली से वापस लौट आया। दल के नोडल अधिकारी राजकीय इंटर कॉलेज के हरिनारायण एवं डॉ. ओ. रविशंकर ने बताया कि इस यात्रा में राजकीय इंटर कॉलेज घोरावल, शक्तिनगर एवं गुरमुरा तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ओबरा और रॉबर्ट्सगंज के विद्यार्थी शामिल रहे। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने 28 अक्टूबर को जिला मुख्यालय से हरी झंडी दिखाकर दल को दिल्ली के लिए रवाना किया था। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने आईआईटी दिल्ली, नेहरू प्लेनेटेरियम, राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री संग्रहालय, राजघाट, लाल किला और अक्षरधाम मंदिर सहित कई महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण किया तथा वहां की ऐतिहासिक, वैज्ञानिक एवं शैक्षणिक जानकारियां हासिल कीं।

• यात्रा ने विद्यार्थियों को दिया नया अनुभव और आगे बढ़ने की प्रेरणा

राजकीय इंटर कॉलेज घोरावल की छात्रा आराध्या अशोक दुबे ने यात्रा के अनुभव साझा करते हुए बताया कि दिल्ली के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों को करीब से देखने और समझने का अवसर मिला। इस शैक्षणिक भ्रमण से उन्हें अनेक नई जानकारियां प्राप्त हुईं और भविष्य में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। विद्यार्थियों के चेहरों पर यात्रा की प्रसन्नता और उत्साह साफ दिखाई दिया। नोडल अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के साथ उनके बौद्धिक विकास और भविष्य के लक्ष्य निर्धारण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


Blog single photo




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top