Breaking News
खबरें पढ़ें
न्याय पंचायत स्तरीय खेल समारोह में बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा || गोदाम में भीषण आग, लाखों का सजावटी सामान जलकर राख || घोरावल रोजगार मेले में 196 युवाओं को मिली नौकरी, 20 कंपनियों ने लिया हिस्सा || धान की कटाई के दौरान महिला को सांप ने डसा, अस्पताल में भर्ती || दिल्ली की शैक्षणिक एवं ऐतिहासिक यात्रा कर सोनभद्र लौटे छात्र-छात्राएं || सोन नदी तट पर सजेगा गंगा उत्सव-2026 का भव्य आयोजन || निपुण लक्ष्य हासिल करने के लिए शिक्षा विभाग ने तेज की कवायद || श्रवण कुमार सिंह बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री || दीपावली पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, व्यापारियों के साथ हुई अहम बैठक || दो माह से मानदेय लंबित, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों में आक्रोश
Tuesday 3rd November 2026 06:22:00 PM

सोन नदी तट पर सजेगा गंगा उत्सव-2026 का भव्य आयोजन

Blog single photo
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

• दीपदान, दीपोत्सव और गंगा आरती से जगमगाएगा छठ घाट, प्रशासनिक अधिकारियों की रहेगी मौजूदगी

चोपन(सोनभद्र)। आस्था, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नगर पंचायत चोपन स्थित सोन नदी के छठ घाट पर गंगा उत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत जिला गंगा समिति सोनभद्र के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से नदियों के संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष जायसवाल, प्रभागीय वनाधिकारी कैमूर तथा मिर्जापुर की प्रभागीय वनाधिकारी आरुषि मिश्रा की विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थिति प्रस्तावित है।

• सांस्कृतिक कार्यक्रम से होगी शुरुआत, भव्य गंगा आरती से जगमगाएगा सोन तट

कार्यक्रम की शुरुआत अपराह्न तीन बजे सांस्कृतिक उत्सव से होगी। इसके बाद शाम चार बजे दीपदान एवं दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। वहीं शाम पांच बजे श्रद्धा और भक्ति के माहौल में भव्य गंगा आरती संपन्न होगी। दीपों की रोशनी से सोन नदी का तट आध्यात्मिक और आकर्षक छटा से जगमगाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को नई ऊर्जा देने के साथ नदियों के प्रति सम्मान, स्वच्छता, संरक्षण और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करेगा। आयोजन के माध्यम से विशेषकर युवाओं को नदियों को स्वच्छ रखने और जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top