Breaking News
खबरें पढ़ें
न्याय पंचायत स्तरीय खेल समारोह में बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा || गोदाम में भीषण आग, लाखों का सजावटी सामान जलकर राख || घोरावल रोजगार मेले में 196 युवाओं को मिली नौकरी, 20 कंपनियों ने लिया हिस्सा || धान की कटाई के दौरान महिला को सांप ने डसा, अस्पताल में भर्ती || दिल्ली की शैक्षणिक एवं ऐतिहासिक यात्रा कर सोनभद्र लौटे छात्र-छात्राएं || सोन नदी तट पर सजेगा गंगा उत्सव-2026 का भव्य आयोजन || निपुण लक्ष्य हासिल करने के लिए शिक्षा विभाग ने तेज की कवायद || श्रवण कुमार सिंह बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री || दीपावली पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, व्यापारियों के साथ हुई अहम बैठक || दो माह से मानदेय लंबित, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों में आक्रोश
Tuesday 3rd November 2026 06:02:00 PM

श्रवण कुमार सिंह बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री

Blog single photo
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• बूथ अध्यक्ष से जिला मंत्री तक का सफर, संगठन ने सौंपी नई जिम्मेदारी

घोरावल(सोनभद्र)। भरकना गांव निवासी श्रवण कुमार सिंह को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। उन्होंने भाजपा में बूथ अध्यक्ष से लेकर शिवद्वार एवं घोरावल मंडल के विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन किया है। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, समर्पण और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल को देखते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। साधारण किसान परिवार से आने वाले श्रवण कुमार सिंह किसानों की समस्याओं को लेकर हमेशा सक्रिय रहते हैं। धान खरीद, खाद और बीज की उपलब्धता सहित सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुंचाने में उनकी विशेष रुचि रही है। वह कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में भी सदैव साथ खड़े रहते हैं। उनके पिता स्व. नोन्हर सिंह मुसहा न्याय पंचायत समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। नई जिम्मेदारी मिलने पर श्रवण कुमार सिंह ने नियुक्ति से पूर्व माता कुंडवासिनी एवं बाबा शिवद्वार भोलेनाथ के दरबार में दर्शन-पूजन किया।

• समर्थकों ने दी बधाई, संगठन में जताई खुशी

उनकी नियुक्ति पर भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील चौबे, जिला महामंत्री सुभाष पटेल, प्रवीण त्रिपाठी, पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री अभय सिंह, जिला मंत्री दुर्गा पाल, जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर संतोष वैशवार, शिवद्वार मंडल अध्यक्ष विमलेश चौबे, सुनील तिवारी, घोरावल मंडल अध्यक्ष सीमा गुप्ता, महामंत्री धीरज तिवारी, भगवान दास, दिनेश सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top