रामबाबू संवाददाता
दुद्धी(सोनभद्र)। तहसील क्षेत्र के डुमरडीहा स्थित खेल मैदान में 3 नवंबर को न्याय पंचायत स्तरीय प्राथमिक विद्यालयों का क्रीड़ा समारोह आयोजित किया गया। इसमें झारो न्याय पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम शंकर राम ने फीता काटकर किया। इसके बाद विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा, फुर्ती और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। खेल समारोह के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सहित गांव के सैकड़ों लोग मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।