करमा(सोनभद्र)। बीआरसी करमा पर 05 नवंबर 2026 को ब्लॉक स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के कुल 50 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्राथमिक स्तर में प्राथमिक विद्यालय गड़ईगाढ़ के कक्षा चार के छात्र अनमोल सिंह कुशवाहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कम्पोजिट विद्यालय लोहरा की अमृता द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय गड़ईगाढ़ के अमन तृतीय, कम्पोजिट विद्यालय भटौलिया के गोलू चतुर्थ और कम्पोजिट विद्यालय सरौली के अरविंद विश्वकर्मा पांचवें स्थान पर रहे। वहीं उच्च प्राथमिक स्तर में उच्च प्राथमिक विद्यालय बैडाड़ के कक्षा आठ के छात्र आकाश ने प्रथम स्थान हासिल किया। कम्पोजिट विद्यालय भटौलिया के आर्यन मौर्य द्वितीय, कम्पोजिट विद्यालय टिकुरिया के शुभांशु तृतीय, उच्च प्राथमिक विद्यालय पगिया के विनय कुमार चतुर्थ और उच्च प्राथमिक विद्यालय खैराही के आकाश यादव पांचवें स्थान पर रहे।
खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने विजेता बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय एवं संकुल स्तर पर चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद किया गया। इस अवसर पर जिला खेल शिक्षक अनवर हुसैन, ब्लॉक खेल शिक्षक अरुण कुमार सिंह, एआरपी राजकुमार मौर्य, दिनेश कुमार सिंह सहित शिक्षक संतोष पांडेय, दीपक, आशीष निरंजन, विनोद कुमार, सत्येंद्र वर्मा, भगवानी देवी, ज्ञान देवी, पूजा पांडेय, प्रसन्न समेत बड़ी संख्या में शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
SVG इण्डिया न्यूज डेस्क







