Breaking News
खबरें पढ़ें
अखाड़े में यशवंत गिरी ने दिल्ली के असलम भूरा को दी पटखनी || संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, मौत बनी पहेली || सोन पंप नहर 20 नवंबर से 20 दिसंबर तक रहेगी बंद, एक माह तक रहेगा ठप || बेड़िया हनुमान मंदिर में भगवान कृष्ण को अर्पित हुआ छप्पन भोग || नई बाइक की खुशी कुछ घंटों में मातम में बदली, हादसे में युवक की मौत || मानवता की मिसाल: थाना निरीक्षक ने जरूरतमंद बच्चों संग मनाई दीपावली || हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भजन-कीर्तन से गूंजा परिसर || मोटकी मुकुट पहाड़ी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किए हनुमान जी के दर्शन || तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय वृद्धा गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर || तहसील दिवस में 27 शिकायतें, चार का मौके पर निस्तारण
Monday 9th November 2026 09:00:00 AM

नई बाइक की खुशी कुछ घंटों में मातम में बदली, हादसे में युवक की मौत

Blog single photo
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम

बीजपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिंडारी के टोला मनरहवा निवासी देवानंद यादव पुत्र साधु यादव की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, देवानंद शनिवार रात रेणुकूट से नई बाइक खरीदकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान म्योरपुर थाना क्षेत्र के कटबंदवा के पास विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और देवानंद गंभीर रूप से घायल हो गए।

• नई बाइक लेकर घर लौटते समय हुआ हादसा

घटना के बाद राहगीरों ने पीआरबी 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया, जहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। नई बाइक खरीदने की खुशी कुछ ही घंटों में मातम में बदल गई। प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि म्योरपुर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top